
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। रेकी कर छिनतई और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया गया। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट का 11 हजार रूपये भी बरामद कर किया गया है। पकड़ें गए आरोपियों की पहचान नवादा ज़िले के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव निवासी छोटू कुमार एवं बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के भैसापुर गांव निवासी श्याम कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पुरानी मुंशी मुहल्ला निवासी जगदीश प्रसाद ऑटो से कहीं जा रहे थे जिनका इन दोनों आरोपियों ने पहले रेकी किया और उस ऑटो में सवार हो गए। इसी क्रम में मौका मिलते ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी मोड़ के समीप उनसे 11 हजार रूपये की छिनतई कर भागने लगे। मौके पर जब उन्होंने शोर – मचाया तो स्थानीय लोगों द्वारा दोनों आरोपियों को खदेड़ कर धर दबोचे गए। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और आवश्यक पूछ-ताछ की जिसमें रेकी कर छिनतई और लूट के विभिन्न मामलों का खुलासा हुआ है। प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुऐ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. अमानुल्लाह खान ने बताया कि रेकी कर छिनतई और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया गया। इसके साथ ही गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लूट का 11 हजार रूपए बरामद कर लिया गया है। आरोपित महिलाओं एवं बुजुर्ग को लूट का शिकार बनाते थे। आरोपी पहले रेकी करते थे। इसके बाद उनका पीछा किया करते थे। वहीं सुनसान क्षेत्र देखकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पूछ-ताछ के क्रम में इनके निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही हैं। इसी क्रम पता चला की, नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बैंक से ढाई लाख रूपए की लूट हुई थी जिसमें इनकी संलिप्तता सामने आई हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।