मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिला जनता दल यू० के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के द्वारा औरंगाबाद ज़िले के सभी एगारह प्रखंडों के अध्यक्षों एवं नगर औरंगाबाद एवं नगर दाउदनगर के अध्यक्षों की सूची प्रदेश जनता दल यू० के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा अनुमोदन प्राप्त होने पर जारी कर दिया गया है।
पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार सिंह, प्रविण कुमार सिंह उर्फ शमशेर कुमार सिंह को मदनपुर प्रखंड, सुनिल कुमार वर्मा को रफीगंज प्रखंड, विजय कुमार वर्मा को कुटुम्बा प्रखंड, कमलेश कुमार सिंह को नबीनगर प्रखंड, उपेन्द्र कुमार यादव को बारूण प्रखंड, ब्रजेश सिंह को देव प्रखंड, बिनोद कुमार पटेल को ओबरा प्रखंड, दीपक पटेल को दाउदनगर प्रखंड, चंद्रेश पटेल को हसपुरा प्रखंड, ओमप्रकाश कुमार उर्फ कुंजन सिंह को गोह प्रखंड का अध्यक्ष के पद पर अधिसूचना की गई है। नगर अध्यक्ष औरंगाबाद के पद पर सैयद मुजफ्फर ईमाम कादरी एवं नगर अध्यक्ष दाउदनगर के पद पर प्रशांत कुमार तांती को मनोनीत किया गया है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दाउदनगर, ओबरा, नबीनगर, बारुण, कुटुम्बा एवं रफीगंज के प्रखंड अध्यक्ष जदयू के सांगठनिक चुनाव में निर्वाचित किये गए थें तथा शेष पांच प्रखंड औरंगाबाद, देव, मदनपुर, हसपुरा एवं गोह में नये अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौपी गयी है। पार्टी के जिला प्रवक्ता ने कहा कि औरंगाबाद के सभी प्रखंडों के नव निर्वाचित एवं मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है कि पन्द्रह दिन के अंदर अपने – अपने प्रखंडों की कमिटी बनाकर जिला जनता दल यू० कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। सभी नये प्रखंड अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष ने शुभकामनाएं दी है।