औरंगाबाद। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह मामला बारूण थाना क्षेत्र के बगनाहा गांव की हैं। जहां उस गांव निवासी स्व. निजामुदीन शाह के 30 वर्षीय पुत्र फहीम की मौत हो गई। हालांकि अब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसकी की मौत कैसे हुई। लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही हैं। युवक की मौत संभवतः विधुत करेंट से हुई हैं। इधर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि एक युवक का शव बगनाहा गांव के बधार से बरामद किया गया।
इसके बाद उसकी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। वहीं पोस्टमार्टम के उपरांत उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई। इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन इस दौरान लोगों का मानना है कि युवक की मौत संभवतः विधुत करेंट से हुई है। खैर घटना को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त होगा। उसके आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएंगी।