
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। गायब एक किशोर को फेसर पुलिस ने बरामद किया है जिसे स्वजन को सौंप दिया। पुलिस की सफलता पर स्वजन के चेहरे खिल उठे। किशोर की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के डिंगराहा गांव निवासी मंसूर अली के पुत्र 8 वर्षीय पुत्र साजिद के रूप में की गई है। फिलहाल किशोर के परिजन शहर के नावाडीह में ही रहते हैं। जानकारी के अनुसार किशोर 12.02.24 को जिला मुख्यालय औरंगाबाद के नावाडिह स्थित स्कूल गया था। जब वह लौटकर वापस नहीं आया तो फिर स्वजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू हुई। इधर-उधर खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तभी सूचना मिली तो किशोर फेसर थाना में हैं जिसे सकुशल बरामद किया गया। किशोर के भाई मो. शमी ने पुलिस के प्रति आभार जताया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि किशोर के गुमसुदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। किशोर को बरामद करते हुए उसको स्वजन को सौंपा गया।