
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। अस्पताल से इलाज़ करा कर लौट रहे दंपत्ति को एक अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी जिसमें पत्नी की मौक़े पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से ज़ख्मी हों गया। मामला शहर के बाईपास के समीप की हैं। मृतिका की पहचान माली थाना क्षेत्र के कामदारपुर गांव निवासी यसवंत सिंह की पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है। वहीं पिंटू सिंह को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे घंटों यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार आरती देवी की तबियत खराब थी जिसे इलाज़ के लिए दंपत्ति शहर आए हुऐ थे और इलाज करा कर दोनों पैदल घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में उस जगह यह हादसा हो गई। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को मुआवजे की आश्वाशन पर समझा-बुझाकर कर मामला शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक दंपत्ति गंभीर से जख्मी हो गए थे जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप ज़ख्मी हों गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।