क्राइम

चुनावी रंजिश में पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हुई थी हत्या, मामले में दो गिरफ्तार 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की हत्याकांड में दो अभियुक्तों को माली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के खंभा गांव निवासी सत्यजीत गिरी उर्फ बाबु सत्या एवं एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के घुजा गांव निवासी कमेंद्र सिंह के रूप में की गई है। इनके पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दरअसल अंकोरहा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की हत्या चुनावी रंजिश में हुई थी। घटना 30 नंबर के देर शाम की है जिसमें माली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौरा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने पूर्व पैक्स को औरंगाबाद से घर लौटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अंब्रिश राहुल ने बताया कि हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और एफएसएल की मदद से कार्रवाई शुरू की गई। घटना को लेकर मृतक के पुत्र आकाश सिंह के फर्द बयान पर माली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और कांड की गंभीरता को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन – संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन, आसूचना संकलन, मानव इंटेलिजेंस एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का उद्भेदन किया गया जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुछताछ में अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि पूरी घटना का मास्टर माइंड राकेश गिरी एवं संजय गिरी है।
घटना से पूर्व 25 नवंबर की शाम चार पहिया हटाने को लेकर मृतक संजय कुमार सिंह के लोगों के साथ संजय गिरी, राकेश गिरी, मंटू यादव, पिटू गिरी, विक्की गिरी एवं अन्य के साथ मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसमें पिटू गिरी एवं सोनू गिरी जख्मी हो गए थे। इस घटना के बाद संजय गिरी ने राकेश गिरी के साथ मिलकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्या की साज़िश रची थी। इस साज़िश में विक्की गिरी, सत्यजीत गिरी उर्फ बाबू सत्या, कमेन्द्र सिंह, मंटू यादव एवं तीन अज्ञात लोग शामिल थे। इस दौरान 29 नवंबर को पूर्व पैक्स की हत्या का प्रयास किया गया लेकिन असफल रहे। उस रात सभी साज़िश कर्ताओं ने संजय गिरी के घर पर भोजन किया था।
इसके बाद हत्याकांड के मास्टर माइंड राकेश गिरी द्वारा तय किया गया कि 30 नवंबर को हर हाल में वारदात को अंजाम देना है। इस मामले में अंकोरहा गांव से संतोष यादव एवं घुजा गांव से कमेंद्र सिंह ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष के लोकेशन की जानकारी दी। लेकिन उस दिन सुबह में असफल रहे। इस दौरान देर शाम घात लगाएं हत्यारोपियों ने सनौरा पुल पर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित कर ली जायेगी। प्रेस-वार्ता के दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन – संजय कुमार पांडे एवं माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer