– संजीव कुमार –
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बिहार मे बढ़ते अपराध, भ्रष्टचार एवं अन्य विभागों मे व्याप्त अनिमियत्ता के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा सोमवार को प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व मे मदनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर मे एकदिवसीय महा धारना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोजपा (रामविलास) के जिला प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव ने महा धरना मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बिहार मे अपराध व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार नहीं हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन हाथ पर हाथ धरकर बैठी है।बिहार मे अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सभी सरकारी कार्यालयों मे घूसखोरी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा राजनितिक दबाव मे आकर निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे मे फंसाकर जेल मे डाल दिया जा रहा है। लेकिन ये अंधी बहरी सरकार अपना कुनबा बढ़ाने मे लगे है। बिहार के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों को आम लोगों की समस्या नजर नहीं आती है। रफीगंज विधनसभा मे लोग पेयजल व बिजली की समस्या से जूझ रहे है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि बिहार मे भ्रष्टाचार इतनी बढ़ गयी है कि गरीब जानता को बिजली बिल बढ़ा कर दिया जाता कि और उनके उपर गलत प्राथमिकी दर्ज करवाकर 50 से 80 हजार के बिच मे जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने मदनपुर प्रखंड में अल्प वर्षा के लिए सुखाड़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग सरकार से की है। साथ उन्होंने किसानों के लिए मांग करते हुए कहा कि इस बार अल्प वर्षा के कारण किसानों के द्वारा बोये हुए फसल नष्ट हो चुका है। उनका बिजली बिल माफ़ हो और हर किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपया सरकार मुआवजा के रूप में दे। उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) हमेशा आम लोगों के भलाई के लिए आवाज़ उठाती है और उठाती रहेगी। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान के नेतृत्व मे 2025 मे लोजपा (रा) चुनाव लड़ेगी और मजबूती के साथ जीत अर्जित करेगी। जनता चाचा – भतीजा को नकार चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री दीवास्वप्न में डूबे हुए है। लेकिन उनके लिए दिल्ली बहुत है। नैतिकता के आधार पर उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान प्रदेश सचिव अनुप ठाकुर, प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान, सुधीर शर्मा, विजय यादव, स्वरूप पासवान, प्रखंड अध्यक्ष शम्भू सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार, सुदीप यादव, निखिल कुमार सिंह,पवन सिंह, गोलू कुमार, रत्नेश सिंह, आनंद सिंह, सुनील सिंह, अर्जुन सिंह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।