– संजीव कुमार –
मदनपुर (औरंगाबाद) मदनपुर थाना क्षेत्र के सुग्गी एनएच -19 पर एक अज्ञात ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी जिसमे ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों मे एक की मौत सदर अस्पताल में हो गयी है। मृतक की पहचान रौशनगंज थाना क्षेत्र के बिरंगई निवासी टेनी भुइयां के रूप मे की गयी है। जबकि घायलों मे निवासी मृतक की पत्नी देवरानी देवी एवं पांच वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी एवं गया जिले के नौगढ़ टोले गंभीर बिगहा निवासी राजेंद्र पासवान की पुत्री संगीता कुमारी शामिल है।
बताते चलें कि उक्त सभी लोग ऑटो में सवार होकर शेरघाटी से औरंगाबाद जा रहे थे। तभी सुग्गी एनएच -19 पर तेजी से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर मे भर्ती किया गया। जहां से टेनी भुइयां और संगीता कुमारी को गंभीर अवस्था मे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया था। टेनी भुइयां की मौत सदर अस्पताल मे ईलाज के दौरान हो गयी।