
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 25 न्यू एरिया मौलाबाग निवासी कुमारी मंजू सिन्हा नामक महिला द्वारा अपने पति, ससुर एवं सास के खिलाफ दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने नामजद आरोपित पति ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी शादी आठ अप्रैल 2008 को ब्रजेश कुमार के साथ हुई थी। महिला एक विद्यालय में पदस्थापित हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। प्राथमिकी के आलोक में बताया गया है कि वह जब भी अवकाश में घर आती हैं तो आरोपितों द्वारा मारपीट गाली-गलौज किया जाता रहा है। इसी बीच सास -ससुर द्वारा उसके पति की दूसरी शादी भी करा दी गयी और दूसरी पत्नी घर में रह रही है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।
Incredible quest there. What occurred after? Good luck!