
मगध हेडलाइंस: वर्षो से कई कांडों में फरार चल रहे नक्सलियों के जोनल कमांडर को औरंगाबाद ज़िले के ढिबरा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली की पहचान थाना क्षेत्र के वन-मंझौली गांव निवासी गोबिंद यादव उर्फ़ अभय जी के रूप में की गई है। दरअसल गिरफ्तार नक्सली बीते कई वर्षो से दर्जोनो कांडों में फरार चल रहा था। इस दौरान इसके खिलाफ़ अंबा थाना में एक कांड दर्ज़ था जिसमें कोर्ट से कुर्की वारंट निर्गत किया गया है। जबकि ये फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें नक्सली के घर का घेराबंदी कर , उसे पकड़ा गया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ़ चलाएं जा रहे विशेष अभियान के फलस्वरुप कई वर्षो से फरार नक्सलियों के जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। इस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें औरंगाबाद ज़िला अंतर्गत 30 , गया जिला अंतर्गत 16 से अधिक एवं झारखण्ड राज्य अंतर्गत 04 कांडो से अधिक कांड दर्ज़ हैं। उन्होंने कहा कि अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता करने हेतु संबंधित थाना से संपर्क किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एसआई पवन कुमार एवं कमलापति मिश्रा सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।







