विविध

पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस ने किया ऐतिहासिक उमगा सूर्य मंदिर का दर्शन  

  – संजीव कुमार –

मगध हेडलाइंस: मदनपुर (औरंगाबाद) पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए अंशुमन ने शनिवार को ऐतिहासिक धार्मिक स्थल उमगा पर्वत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व जिला जज सम्पूर्णानंद तिवारी के साथ सूर्य मंदिर मे पूजा अर्चना की। पर्वत के मुख्य पुजारी बालमुकुंद पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई जिसके बाद न्यायाधीश ने मुख्य पुजारी बालमुकुंद पाठक, अजय पाठक से उमगा के इतिहास के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद वे माता उमंगेश्वरी के दरबार पहुंचे और माथा टेका। उमगा पहाड़ से चारो तरफ प्राकृतिक बनावट को निहारते हुए उसकी प्रशंसा की। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। न्यायिक व प्रशासनिक पदाधिकारियों का काफिला सुरक्षा मे तैनात था। इस दौरान मदनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन, मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, देव के निवर्तमान थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, उतरी उमगा पंचायत के मुखिया विवेक कुमार उर्फ़ बाबू, खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, ज्ञानदत पाठक, राकेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, सुबोध सिंह, राहुल करण, राजू सिंह, धनंजय सिंह, संजीत शर्मा आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer