
डी.के यादव
गया। कोंच प्रखंड के आंती थाना की पुलिस ने आंती रफीगंज मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि आंती रफीगंज सीमा क्षेत्र के मडूका गांव के समीप वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें चार पहिया, दो पहिया, तीन पहिया वाहन सहित हैमलेट, गाड़ी की कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस आदि चेक किये गए। उन्होंने बताया कि वाहन की कागजात सहित मोटरसाइकिल सवार को हैमलेट जरूरी है। इससे वाहन चालकों को सुरक्षा मिलती है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।