राजनीति

राजद ने पुरा किया स्थापना के 27 वर्षों का सफर, कहा – भाजपा की झांसे में अब नहीं आने वाली देश की जनता

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल ने जिला मुख्यालय औरंगाबाद स्थित कर्पूरी स्मारक सभागार में अपना 27 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गरीबों एवं वंचितों के बीच बांटी। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पूरे देश में बड़ी लड़ाई लड़ेगे। महागठबंधन एकजुट हैं, अगामी लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

वक्ताओं ने कहा कि राजद अपना स्थापना के 27 वर्षो का सफ़र पुरा कर चुका हैं। हमारे नेता लालू प्रसाद सांप्रदायिक सद्भावना और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नरेंद्र मोदी और अमित शाह जी लालू जी से घबरा गए हैं और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। सीबीआई जान-बूझकर लालू जी के परिवार को फंसा रही है। उन्होंने कहा कि राजद इससे घबराने वाला नहीं है।

देश की जनता भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। जनता अब समझ चुकी है। भाजपा ने लोगों को गुमराह व झूठे वादा कर सत्तासीन हुई। इनकी गलत आर्थिक नीतियों से लोग परेशान हैं और महंगाई का दंश झेल रहे हैं। देश की युवा आज बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं। व्यापारियों की बद्तर स्थिति है। वहीं समाज के सभी वर्ग में भाजपा के प्रति आक्रोश की भावना पनप रही है जिसका नतीजा अगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से पदच्युत कर देगी।

आज देश की एकता-अखंडता और भाईचारे को रौंदा जा रहा है। राम-रहीम के बंदों को नफरत में धकेला जा रहा है। बाबा साहेब आंबेडकर ने जो संविधान दिया था, उस संविधान को सांप्रदायिक ताकत खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में ऐसे ही गरीब लोगों को सताया जाता था। लोग जुल्म करते थे और कहते थे कि केस कर देंगे। हाईकोर्ट तक पहुंचा देंगे। राजद डरनेवाले नहीं हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होना है, अभी कर्नाटक तो झांकी है।

Related Articles

इस अवसर पर गोह विधायक भीम कुमार सिंह, प्रदेश सचिव कोलेश्वर यादव, ई. सुबोध कुमार सिंह, जिला पार्षद शंकर यादव, अनिल यादव, डॉ चंदन यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. संजय यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान महासचिव अनिल टाइगर, उपाध्यक्ष संजय यादव, युवा राजद अध्यक्ष ई. राहुल कुमार, सत्येंद्र कुमार, उप प्रमुख ओम प्रकाश उर्फ़ बादशाह यादव, सोनू मुखिया, संतोष कुमार, सीताराम यादव, बलिराम कुमार सिंह, युसूफ आजाद अंसारी, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश पाल, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष जफर आलम, दिवाकर चंद्रवंशी, महिला नेत्री पूनम यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer