औरंगाबाद। तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बहन की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन- फानन में इलाज़ के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल यह घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना अंतर्गत ठाकुर बिगहा के समीप एनएच 139 की है।
जहां यह दुर्घटना हो गई जिसमें मृतिका की पहचान चेतरूहा बिगहा गांव निवासी योगेन्द्र सिंह 35 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान लाला अमौना गांव निवासी हरेन्द्र कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है दोनों भाई-बहन अरवल से इलाज़ करा कर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में उक्त जगह पर यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया हैं। इधर घटना के बाद परिजनों में गमगीन माहौल है। वहीं मृतिका के परिजनों ने मामले में मुआवजे की मांग की हैं।
थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनो आपस में भाई-बहन बयाए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतिका की शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।