हादसा

दो सगी बहनें सहित चार युवतियों ने एक साथ खाया सल्फास, गंभीर हालत में रेफर 

        – मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। चार सहेलियों ने एक साथ सल्फास की गोली खा लिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने सभी को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए गया स्थित मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामला कुटुंबा प्रखंड के सांडा बजार गांव की हैं। इस दौरान युवतियों की पहचान उस गांव निवासी मनोज चौधरी की पुत्री लक्की एवं रिया, युगेश शर्मा की पुत्री नंदनी तथा विनय शर्मा की पुत्री पूनम के रूप में की गई हैं। सभी का उम्र क़रीब 18 से 20 बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार घटना का कारण झगड़ा बताया जाता हैं। हालांकि इस दौरान झगड़ा का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन इधर प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल बेहतर इलाज़ के लिए चारों को गंभीर अवस्था में मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer