
औरंगाबाद। आपसी विवाद को लेकर शुरू हुई घटना में दो पक्षों ने मारपीट को लेकर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, कार्यवाई का मांग की गई है। यह मामला फेसर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव का है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि नगर थाना के फर्द बयान पर थाना काण्ड संख्या 87/21 एवं 88/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें जहां कन्हैया सिंह पिता केदार सिंह के द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर राजू सिंह, बब्लू सिंह, विनोद सिंह एवं प्रमोद सिंह नामजद आरोपी बनाये गये है। वहीं, प्रमोद सिंह पिता स्व. जगदीश सिंह के द्वारा संजय सिंह कन्हाई सिंह, गांधी, संतोष सिंह संगीता कुमार एवं प्रिंस कुमार को नामजद आरोपी बनाया है। दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।