मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बारुण थाना की पुलिस द्वारा क्षमता से अधिक बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वहीं एक चालक को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने बताया कि थाना अंतर्गत क्षमता से अधिक बालू दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वहीं इस दौरान एक चालक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा फरार हो गया। गिरफ्तार चालक की पहचान चुरा गांव निवासी मनोज सिंह के रूप में की गई है। वहीं उसके विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि जब्त वाहन पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं फरार चालक की छानबीन की जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
-
एटीएम मशीन का हुआ उद्घाटन, बैंक उपभोक्ताओं को मिलेगी राहतJanuary 26, 2022
-
गांजा तस्कर को 10 वर्ष की हुई सजाFebruary 24, 2022
-
मशहूर व चर्चित कॉमेडियन के निधन पर सांसद ने जताया शोकSeptember 21, 2022
-
पुलिस की छापेमारी में शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तारFebruary 11, 2022