– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह के उपहारा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर चलाये जा रहें कार्यक्रम मेरी मिट्टी मेरा देश का कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार के गांव गांव घूमकर अभियान चलाया गया।इस दौरान उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश’ अभियान 9 अगस्त से शुरू किया गया जिसके तहत 15 अगस्त 2023, स्वतंत्रता दिवस तक निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसके बाद के कार्यक्रम 16 अगस्त 2023 से ब्लॉक, नगर पालिका- निगम और राज्य स्तर पर होंगे। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव की मिट्टी को एक नमूने के तौर पर जुटाकर अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली भेजा जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम हमारे देश के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यक्रम भारतीय समाज को अपने मूल्यों और संस्कृति के प्रति संवेदनशील बनाने का एक प्रयास है और साथ ही देश की भूमि की संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण को बनाए रखने का उद्दीश्य रखता है। यह कार्यक्रम भारतीय नागरिकों को उनके राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के प्रति समर्पित बनाने का एक जरूरी कदम है।रविवार को शहीद वीरों को एक साथ होकर सम्मान दिया जाए। इसको लेकर मेरी मिटी मेरा देश का नारा लगाते हुए हर गांव में स्वतंत्रता सेनानी के घर घर जाकर मिट्टी घड़ा में भरा गया। इस दौरान अकौना गांव में ठाकुर मुनेश्वर नाथ सिंह, झारी गांव से अवध सिंह, एड़री गांव से रामसेखर शर्मा, बासिस्ट शर्मा, बच्चा शर्मा, सीधेसवार शर्मा ,व तेयाप गांव से राम परपन्ना उपाध्याय, छोटकी बुधाई गांव से रामनेस सिंह, रघुनंदन सिंह, बड़की बुधई गांव से रघुनंदन शर्मा, जगदीश पांडेय ये सभी के घर घर जाकर कलश में मिट्टी भरा गया। मौके पर उपहरा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, जिला प्रवक्ता सुनील शर्मा, गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, गोह मंडल महामंत्री बिकु त्रिपाठी, भाजपा कार्यालय प्रभारी मोहरलाल मिश्रा, उपहार महामंत्री अरुंजय शर्मा, उपहारा उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, सुभाष वर्मा, उप मुखिया हीरा मोती, शंभू कुमार गुप्ता, भीम सिंह, प्रमोद कुमार ठाकुर एवम कई सदस्य सामिल थे।