मदनपुर (औरंगाबाद) सड़क दुर्घटना में एक कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई। यह मामला गया ज़िले के आमस थाना अंतर्गत एनएच -19 पर नवगढ़ स्थित की हैं जिसमें मृतक की पहचान मदनपुर थाना अंतर्गत खिरियावां गांव निवासी अरूण महतो के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार उर्फ बब्लू कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक फेरी कर कपड़ा बिक्री का कार्य करता था। आज वह कपड़ा बिक्री को लेकर उस जगह गया हुआ था। जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पिता ने बताया कि विक्रम बाइक से आमस कपड़ा बेचने जा रहा था तभी आमस थाना अंतर्गत नवगढ़ मोड़ के समीप एनएच – 19 पर एक अज्ञात टेलर ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इलाज़ से पूर्व उसकी मौत हो गई।
इसके बाद मामले की सूचना पाकर पहुंची आमस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। बताया जाता हैं कि मृतक गरीबी और बेरोजगारी की आलम में वह कपड़ा फेरी कर ब्रिकी करता था और किसी तरह परिवार का भरन-पोषण करता था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही खिरियावा के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव, अभय कुमार शिकारी, शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।