औरंगाबाद। बधार स्थित एक कुएं से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। यह मामला देव थाना अंतर्गत चतुर बिगहा गांव की हैं। जहां उस गांव की बधार से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें मृतक की पहचान थाना अंतर्गत कुरका गांव निवासी राज किशोर शर्मा के रूप में की गई है।
बताया जाता है मृतक एक दिन पूर्व अहले सुबह शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफ़ी खोजबीन की जिसमें उनका कहीं कोई पता चला चला। इसके बाद मृतक के पुत्र अकाश कुमार ने गुमशुदगी का रिपोर्ट थाना में दर्ज कराया। इसी क्रम में ग्रामीणों की सूचना पर शव बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की जिसमें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की उस गांव के बधार के कुएं में एक शव पड़ा हुआ है जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।
इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद से परिजनों व आस-पास में शोक व्याप्त है।