
डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) पुराना शहर वार्ड संख्या दो स्थित सोनतटीय क्षेत्र में ताड़ चढ़ने के क्रम में फिसल कर विनोद चौधरी नामक युवक जख्मी हो गया। घटना गुरुवार के सुबह की बतायी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह ताड़ी उतारने के लिये वह ताड़ पर चढ़ रहा था, तभी असंतुलित होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह सहारा लेकर घर लाया। उसे दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है।
One Comment