हादसा

धान उसनते वक्त आग से झुलसी महिला, हालत गंभीर

औरंगाबाद। ओबरा थाना क्षेत्र के अकौना गांव में शुक्रवार की रात धान उसनते समय आग की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसके कारण उसका अधिकांश शरीर झुलस गया। घायल महिला की पहचान उस गांव निवासी बिंदु ठाकुर की पत्नी पूनम देवी के रूप में की गई है।

घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उक्त महिला धान उसनते समय आग की चपेट में आ गई जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फिलहाल सदर अस्पताल औरंगाबाद में चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है जिसमें चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer