
– राम विनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) शिवाजी महाराज महान योद्धा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने मराठा साम्राज्य स्थापित कर मुगलों से देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। आज उनके आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। यह उक्त बातें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को देवकुंड के बनतारा मुख्य पथ पर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति निर्माण को लेकर शिलान्यास करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने देवकुंड मठाधीश कन्हैया नंद पूरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बहुत से मठ-मंदिर में जमीन हैं, लेकिन एक महापुरुष की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए कन्हैया नंद पूरी ने जो दरियादिली दिखाया है वह वास्तव में धन्यवाद के पात्र है। इस कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। इसके श्री कुमार ने देवकुंड मठ पहुंचे जहां उपस्थित देवकुंड वासियों ने फूलों का माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। शिलान्यास के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि शिवाजी महाराज हिन्दू समाज के पुरोधा थे। सेना नायक के साथ कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि देवकुंड में वीर छत्रपति शिवाजी का प्रतिमा भब्य स्थापित होगा। देवकुंड वासियों ने देश के महापुरुषों के प्रतिमा को स्थापित करने में जो सहयोग कर रहे है उन्हें भी धन्यवाद दिया। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता हसपुरा जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रेश पटेल ने किया। मंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा का किया अनावरण – देवकुंड में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा के स्थापना को लेकर शिलान्यास करने के बाद बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार गोह पहुंचे जहां पोखरा पर स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ काराकाट सांसद महाबली सिंह भी उपस्थित थे। प्रतिमा का अनावरण होते ही बारिस शुरू हो गई। इस दौरान पानी से बचाव को लेकर दर्शक उधर-उधर भागने लगे। हालांकि बारिस के बीच प्रतिमा अनावरण के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। श्री कुमार ने कहा कि गोह में महापुरुष छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का अनावरण होने व उनके बताए गए रास्ते पर चलने की प्रेरणा हम सबों को लेनी चाहिये।छत्रपति शिवाजी महाराज अपने समय के महानतम योद्धाओं में से एक हैं और मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। 1674 में शिवाजी ने स्वयं को एक स्वतंत्र संप्रभु के रूप में सिंहासनारूढ़ किया। छह वर्षों तक उन्होंने आठ मंत्रियों की कैबिनेट के माध्यम से अपने क्षेत्र पर शासन किया। छत्रपति शिवाजी महाराज वीर थे और भारतीय इतिहास में उनका व्यक्तित्व बेदाग रहा। शिवाजी महाराज योद्धा राजा थे और अपनी बहादुरी, रणनीति और प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन भगवान सिंह ने की। इस मौक़े पर डॉ रंजीत कुमार सिंह, गजाधर सिंह,श्री निवास सिंह रघुबंश सिंह, जय प्रकाश सिंह, सीताराम दुखारी, विनय पटेल, कृष्णनंदन शर्मा, राम कृपाल विश्वकर्मा, गोह जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ कुंजन ब्रिज मोहन बर्मा, राजेन्द्र सिंह, कमाख्या नारायण सिंह , सिकंदर पटेल, बिजेंद्र सिंह,शिव प्रसाद सिंह, रंजन सिंह, मधु सिंह,अशोक कुमार सुमन, प्रमोद सिंह, नागेश्वर सिंह, अमरेश पटेल, दुखन सिंह, राजू बर्मा, आशुतोष पटेल, बद्री सिंह,राजेन्द्र प्रसाद जॉर्ज, बिरजा सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
https://youtu.be/umi-zW7AHgw?si=fRB1he_ui_Wfeyu0