विविध

गाजे-बाजे के साथ निकली जल यात्रा, हुई नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ की शुरुआत 

     – मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। कर्मा बसंतपुर यज्ञ समिति के तत्वाधान में महारुद्र यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी एवं पंचमी तिथि दिन सोमवार को जल यात्रा पंचांग पूजन मंडप प्रवेश एवं अरणि मंथन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

जल यात्रा कर्मा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर आद्री नदी पहुंचीं। जहां घरवासडीह पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री मज्जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री नरायणाचार्य जी महाराज की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती कर जल भरी किया। जयघोष करते हुए श्रद्धालु वापस महादेव मंदिर पहुंचे और जल यात्रा संपन्न हुई। यज्ञ समिति ने बताया कि 11 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी एवं षष्ठी तिथि दिन मंगलवार को वेदियों पर देवताओं की प्रतिष्ठा पूजन और होमत्मक महारुद्र आरंभ किया जाएगा।

16 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी को पूर्णाहुति एवं 17 अप्रैल का विशाल भंडारा किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान रात्रि सात बजे से 10:30 बजे तक विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा प्रवचन एवं 10: 30 बजे से 3:00 बजे तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जल यात्रा में पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, बलिंदर कुमार सिंह, उप मुखिया अनिल सिंह, ललन सिंह, संजय पाठक, दुर्गा पाठक, अमरजीत कुमार, सुजीत कुमार, भरत कुमार सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

3 Comments

  1. Pingback: helpful hints
  2. Pingback: guava gas strain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer