मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। तलाब में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के उतरी उमंगा पंचायत के रतनुआ गांव की है। किशोर की पहचान उस गांव निवासी सुनिल राम के पुत्र शशिरंजन कुमार के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार किशोर बुधवार की दोपहर घर से अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पीतांबरा के समीप एक तालाब में स्नान के लिए गया हुआ था। उक्त तालाब में चारों किशोर एक साथ स्नान के लिए छलांग लगाएं जिसमें किशोर मिट्टी में जा धसा और पानी के उपर नहीं निकल पाया। जबकि तीन अन्य बच्चें पानी से बाहर आ गए। कुछ देर तक किशोर पानी से बाहर नहीं निकला तो सभी बच्चे वहां से भाग गए और घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दिया। किशोर के मौत का खुलासा तब हुई जब तालाब के पास कुछ ग्रामीण गए तो देखें की किशोर का शव पानी के उपर तैर रहा है। तत्पश्चात घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से किशोर को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई जिसके अलोक में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। किशोर चिलमी मध्य विद्यालय में षष्ठम वर्ग में पढ़ता था। वह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Related Articles
Check Also
Close
-
दुकान कीटनाशनक की और बिक रहा था गांजा, धंधेबाज धरायाMarch 7, 2023
-
उत्पादन समिति के अध्यक्ष ने किया मधुआ कीट से प्रभावित गांव का आकलनNovember 3, 2022