विविध

कायस्थ समाज ने हर्षोल्लास के साथ की चित्रगुप्त पूजा

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। ज्ञान, बुद्धि तथा कलम-दवात के देवता श्री श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा – अर्चना आज पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की विधिवत आराधना की गई। पुरे जिले का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में कलम जीवियों ने लेखनी एवं न्याय के देवता की विधिवत पूजा – अर्चना की। इसके अलावा जिले के बारून, नबीनगर, दाउदनगर, मदनपुर आदि स्थानों से भी कायस्थ परिवारों द्बारा धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाये जाने के समाचार मिले हैं। वहीं इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जिला कायस्थ महासभा) द्बारा करमा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार -सह- लोकनारायण जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति की स्थापना कर उनकी विधिपूर्वक पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की गयी। चित्रगुप्त पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष कमल किशोर, अजय श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, डॉ अनिल सिहा, डॉ शीला वर्मा, मधुसूदन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, ई. ब्रजेश श्रीवास्तव, श्रीराम अम्बष्ट, राजेश सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, ई. शेखर शरण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद, मिथिलेश नंदनी शरण, अभय सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, प्रेम कुमार, बच्चन सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, अमित सिन्हा आदि की प्रमुखता से सहभागिता रही।

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer