हादसा

अज्ञात बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग जख्मी 

– संजीव कुमार –

मगध हेडलाइंस: मदनपुर ( औरंगाबाद) : तेजी से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये।घटना मंगलवार की सुबह मदनपुर थाना मोड़ के पास की है। घायलों मे देव प्रखंड के एरकी निवासी बिंदेश्वरी रिकियासन एवं बिजली रिकियासन शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक से तीन व्यक्ति पहाड़पुर से एरकी जा रहे थे। इसी क्रम में तेजी से आ रही एक बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर एनएच -19 पर पलट गयी और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से सीएचसी मदनपुर मे ईलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिंदेश्वरी रिकियासन की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है वहीं दूसरे की स्थिति ठीक बताई जा रही है। इसकी सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गयी है।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer