औरंगाबाद। विद्युत की जोरदार झटके से एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसमें उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। इसके बाद उसे इलाज़ के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
यह मामला फेसर थाना अंतर्गत रजवारा गांव की हैं। जहां महिला गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी पहचान राम प्रसाद यादव के 65 वर्षीय पत्नी अनुराधा देवी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला दीपावली पर्व को लेकर अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी तभी मकान के दीवाल से सटे एलटी तार के संपर्क में आ गई जिसमें वह गंभीर हो गई।
परिजनों के मुताबिक साफ़ – सफाई के दौरान महिला विद्युत संपर्क में आ गई जिसमें वह गंभीर हो गई। इस दौरान विद्युत झटके से उसके सिर में भी चोटे आई हैं। हालांकि इधर चिकित्सकों के द्वारा इलाज के उपरांत उसके हालत में सुधार हो रहा है।