विविध

अर्जक संघ के सम्मेलन में कुरीतियों पर होगी चर्चा, अधिक से लोगों को भाग लेने की अपील

गोह (औरंगाबाद) सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन अर्जक संघ का एक सम्मेलन औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत कैथी बेनी गांव में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रखंड शाखा के 14वां सम्मेलन दिनांक 22 अक्टुबर 2022 को समय 12 बजे दिन से निर्धारित किया गया है। वहीं इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा रात्रि 08 बजे से छोटे सरकार का भव्य – जादू का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को लेकर अर्जक संघ के राष्ट्रीय समिति के कार्यकारिणी सदस्य व अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन अर्जक संघ समिति गोह का 14 वां प्रखण्ड सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान, पत्रकार, बुद्धिजीवी को भाग लेने के लिए अपील की है।

सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अर्जक संघ इस देश में सामाजिक- सांस्कृतिक क्रान्ति का मुख्य धरोहर है और स्वच्छ समता पर अधारित समाज का निर्माण करना चाहता है। अंधविश्वास, चमत्कार, रूढ़ीवाद, स्वर्ग, नरक, भूत-पिशाच, जादू-टोना जैसी भ्रामक वायरस से मानव जाति को मुक्ति दिलाना मुख्य उद्देश्य है भारतीय सविधान समझने के लिए एवं छेड़-छाड़ से बचाने के लिए इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अर्जक संघ के पूर्व ज़िला मंत्री रामस्वरूप मेहता की स्मृति दिवस पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आयोजक समिति के अध्यक्ष डॉ फुलचन्द वर्मा, प्रखंड मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रो. शक्ति पासवान, कोषाध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रवक्ता देवरंजन अंबेडकर, गिरजा नंद वर्मा, मधेश्वर यादव, सत्यनारायण मेहता, अरूण पासवान, बाल्मीकि मेहता, उदय यादव, कृष्णा साव, वृजलाल रजक, उपेन्द्र चौहान, रवीन्द्र पासवान, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, दिलकेश्वर राम, तपसी इंकलाबी, लखन लाल मतवाला, शत्रुधन ठाकुर, मिन्टू मिस्त्री, कमल यादव, सुरेश यादव (मुखिया), रामनरेश यादव, लखन यादव, सत्येन्द्र यादव, विध्यानंद यादव, हरिनंदन यादव, सुचित राम, जितेन्द्र राम, जयनंदन यादव समेत अन्य प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer