राजनीति

सरकारी तंत्र से जीते नीतीश कुमार, एक बार फिर जनादेश का किया अपमान : उज्जवल

औरंगाबाद। बिहार के दो विधानसभा कुशेश्वरस्थान एवं तारापुर में हो रहे उपचुनाव में जदयू को मिले जीत पर राजद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल ने ब्यान जारी कर कहा कि यह लोकतंत्र की हार है। उन दोनों विधानसभा के जनता ने राजद को अपना बहुमत दिया है। लेकिन नीतीश कुमार सरकारी तंत्र की बदौलत अपने दोनों प्रत्याशी को जिताने में सफल हो रहे। नीतीश कुमार के अधिकारी जदयू के हिडेन कार्यकर्ता के रूप में दोनों प्रत्यासी के जिताने में लगे हुए थे। सोशल मीडिया पर भी अधिकारियों द्वारा सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं को धमकाने का ऑडियो भी वायरल हो चुका था। राजद के कार्यकर्ता संघर्ष में विश्वास रखते हैं। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाओं आदि की सुरक्षा लेकर राजद हमेशा संघर्ष करती आयी है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी। आज दलितों का उपेक्षा किया जा रही है। वहीं अल्पसंख्यकों की हकमारी की जा रही है। इन सभी वर्गो के सार्वभौमिक उत्थान व विकास के लिए हमारी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। बिहार की जनता तेजस्वी यादव को अपना नेता मान रही है। आने वाले समय में वे निश्चित रूप से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं जनता द्वारा दिया गया जनादेश को स्वीकार कर आगे संघर्ष करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer