चुनावराजनीतिविविध

सांसद ने की एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील

सम्राट अशोक की जयंती पर दो अप्रैल को सासाराम पहुचेंगे गृह मंत्री अमित शाह

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है। वैसे-वैसे पार्टी कार्यकर्ताओं का जन सम्पर्क अभियान तेज हो गया। सभी दल अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे। इसी क्रम में शनिवार को सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने निजी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एनडीए उम्मीदवार अवधेश नारायण सिंह एवं जीवन कुमार के पक्ष में मतदाताओं से वोट की अपील की है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में वोट देकर प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने को कहा।

गौरतलब हैं कि अवधेश नारायण सिंह एनडीए के 02 गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद उम्मीदवार हैं। वहीं जीवन कुमार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद उम्मीदवार हैं।

सांसद ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, फिर से पूरे बिहार में भय और आतंक का माहौल आ गया है।इनकी सरकार में अपहरण, हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी जैसे जघन्य अपराध के मामले में काफी वृद्धि हुई है। बिहार में बढ़ती आपराधिक मामलों के जिम्मेदार सिर्फ सीएम नीतीश कुमार हैं। यह निश्चित तौर से यह जंगलराज है।

उन्होंने कहा कि दो अप्रैल 2023 को सासाराम के रेलवे मैदान में सम्राट अशोक की जयंती समारोह आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की अनदेखी के कारण जिस प्रकार से सम्राट अशोक की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। यह निंदनीय है। जहां ऐसे महान विभूतियों को सरकार की देख देख में उचित सम्मान मिलना चाहिए। वहीं यह घटना विचारणीय हैं। अपने महान विभूतियों के साथ ऐसी कृत्य बिहारी कभी बर्दास्त नहीं करेगा।

Related Articles

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध, चाणक्य एवं चंद्रगुप्त, सम्राट अशोक जैसे कई महापुरुषों की वजह से बिहार की पहचान हैं। बिहारियों को इस बात से गर्व होता हैं, इन महान विभूतियों ने यहां जन्म लिया और वैशाली जैसे गणराज्य में राजा विशाल ने दुनियां में सर्वप्रथम लोकतंत्र की स्थापना की।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री पिंकी कुशवाहा, जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा , जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मितेंद्र सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता सिंह, गुड़िया सिंह समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer