विविध

उमंगेश्वरी महोत्सव 2022 धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड स्थित उमंगा सूर्य मंदिर के प्रांगण में औरंगाबाद जिले की महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं उमंगेश्वरी महोत्सव 2022 धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव के माध्यम से उमंगा को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाना, उमंगा पर्वत श्रृंखला को सौंदर्यीकरण कराना जिससे पर्यटक आकर्षित हो सकें। रोपवे का निर्माण, पुरातत्व विभाग के सलाह से उमगा मंदिर का सौंदर्यीकरण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए अगली बैठक 16 जनवरी को इसी परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आज के बैठक में उपस्थित सभी सदस्य महोत्सव के संस्थापक सदस्य होंगे। आज के महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थ, अभय सिंह,विनय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, निरंजन कुमार पासवान, नीरज कुमार पासवान, ललन कुमार सिंह शिवदीप ठाकुर,विनय सिंह मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer