औरंगाबाद। नक्सलियों के ख़िलाफ़ चलाएं जा रहे सर्च ऑपरेशन में जिला प्रशासन औरंगाबाद को मिली सफलता पर आज सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत भीमबांध एवं चकरबंधा क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को नक्सल विरोधी अभियान में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षात्मक सहयोग देने के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं नक्सल विरोधी अभियान में निरंतर सार्थक पहल किये जाने तथा बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य कई राज्यों के ईनामी नक्सलियों की गिरफ्तार किये जाने पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के महानिदेशक कुलदीप सिंह द्वारा ज़िला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधिक्षक कांतेश कुमार मिश्र, 47वीं वाहिनी सीआरपीएफ के उप समादेष्टा विनित कुमार, जिला वन पदाधिकारी तेजस जायसवाल को आज प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
Check Also
Close
-
दो वर्ष तक बच्चों के पोषण पर दें ध्यानSeptember 26, 2023
-
विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी मेें स्कूली बच्चों ने बनाए एक से बढ़कर एक मॉडलFebruary 27, 2023
-
शराब की छापेमारी में गई पुलिस को मिला देसी कट्टा, आरोपी फरारSeptember 18, 2023