मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। कर्नाटक के उडुपी में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय यूथ नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो कि 10 से 12 मार्च तक चला जिसमें बिहार में औरंगाबाद जिले से सबसे अधिक 5 खिलाड़ी चयनित हुए थे जिसमें दो खिलाड़ी अंकित कुमार 2000 मीटर स्टेपल चेज तथा सनी राज ट्रिपल जंप में राम लखन सिंह यादव कॉलेज से शामिल थे। राम लखन सिंह यादव कॉलेज के सन्नी राज ने राष्ट्रीय स्तर पर ट्रिपल जंप में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।
वहीं अंकित कुमार का 2000 मीटर स्टेपल चेज में भी अच्छा प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने अपने सफलता का श्रेय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय रजक, खेल प्रभारी लेफ्टिनेंट विवेक कुमार एवं रवि रंजन त्रिपाठी को दिया। रवि रंजन त्रिपाठी ने बताया कि 2 मार्च को राज्य स्तर प्रतियोगिता का ट्रायल पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स, कंकड़बाग पटना में हुआ था जिसमे कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
बिहार में औरंगाबाद से सबसे अधिक कुल 5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ था और यह बहुत ही गौरव की बात है कि उनमें से दो खिलाड़ी राम लखन सिंह यादव कॉलेज से थे। इस प्रतियोगिता में 16 से 17 साल के उम्र के खिलाड़ी भाग लिए थे। प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने उत्साह जताते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यादव कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन बढ़िया रहा है और छात्रों का न ही केवल राज्य स्तर पर ही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल लाना बहुत ही खुशी की बात है।
लेफ्टिनेंट विवेक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दिया। साथ ही कहा कि कॉलेज के कई और खिलाड़ी उभर कर आ रहे हैं जो कि न ही सिर्फ यादव कॉलेज के लिए बल्कि औरंगाबाद और बिहार के लिए एक अच्छा संकेत है। कॉलेज के प्रधान सहायक जनार्दन सिंह सहित कॉलेज के सभी कर्मियों में खुशी का माहौल है सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दिया।