राजनीतिविविध

साजिश के तहत भेजा जेल तो भाजपा का बिहार में होगा सफाया  – आनंद मोहन 

               – रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में रविवार को पूर्व सांसद का नागरिक अभिनंदन समारोह किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह, शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह, आसिफ अली, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष गौरव राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूर्व सांसद एवं विधायक तथा गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी दीपक सिंह तथा संचालन पंकज कुमार सिंह ने किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चेतन आनंद ने कहा कि आपकी समाज की एकजुटता होना जरूरी है। आपकी मेहनत के बदौलत आपके बीच आनंद मोहन जी 16 वर्षों तक लड़ाई लड़ने के बाद आए हैं। ‌केंद्र सरकार द्वारा साजिश रच कर पुनः जेल भेजने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। राजपूत किसी का गुलाम नहीं होता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी ने कहा कि बिहार पीपुल्स पार्टी के संस्थापक आनंद मोहन सिंह को जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया है और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पुनः जेल भेजने की साजिश रची जा रही है। साजिश के तहत पूर्व सांसद को जेल भेजा गया तो भाजपा की देश से सफाया हो जाएगी।
पूर्व सांसद ने कहा कि मुझे हत्या के केस में फंसा कर 16 वर्षों तक साजिश के तहत जेल में रखा गया। वर्तमान सरकार के समय 27 लोगों को नए कानून बनाकर रिहा किया गया है। महागठबंधन की ओर जाने से रोकने के लिए भाजपा पुनः जेल भेजने की तैयारी कर रही है। हमारे समाज के लोगो ने देश के लिए कुर्बानी दी है और आजादी भी पाई है। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं, आने वाले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। आपकी एकजुटता ही एक एकता का बल है।
इस मौके पर राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंजन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमार आर्य, रघुवंश सिंह,पंकज पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, दिलीप सिंह, राहुल सिंह, अमित सिंह, पप्पू सिंह, भूपेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल, बलवंत सिंह उर्फ भूरा सिंह, बब्लू सिंह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer