औरंगाबाद। विवाहिता की मौत होने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का मुकदमा जम्होर थाना में मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। जानकरी देते हुये थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पूर्व में जम्होर निवासी अजाद गुप्ता की विवाहिता पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसकी मां-बहन एवं आजाद गुप्ता के खिलाफ़ थाना कांड संख्या 57/21 में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से उसकी छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली की वह घर पर है। जहां से गिरफ्तार कर उसे थाना लाया गया। वहीं इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में उसकी मां एवं बहन को जेल भेजा जा चुका है।
Check Also
Close
-
नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया सर्च ऑपरेशनSeptember 1, 2021
-
झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ा परिवार, किशोर की मौतSeptember 5, 2022
-
बच्चों की सफलता में अभिभावकों का सबसे बड़ा योगदान: कृष्णOctober 23, 2021