उल्लास से मनाई जा रही रामनवमी
औरंगाबाद। शहर में रामनवमी त्योहार पर आज रामभक्तों में उत्साह का वातावरण हैं। हालांकि पिछ्ले दो सालों में कोरोना महामारी के संक्रमण को लेकर सभी तरह के धार्मिक, सामाजिक आयोजन पर पाबंदी होने के कारण शहर में रामनवमी पर शोभायात्रा नहीं निकली जा रही थी। जबकि अब ऐसे में इस बार सभी कोविड प्रतिबंध हटाए जाने के बाद रामभक्तों में रामनवमी त्योहार मनाने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। जगह-जगह आस्था के रंग दिखाई दे रहे हैं। जिलें के विभिन्न जगहों पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है और इसके साथ ही आज भंडारे का आयोजन किया गया। जहां आसपास के लोग व श्रद्घलु प्रसाद का ग्रहण करते देखे गये। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मजबुत इंतेजाम किये गये है। ताकि यह त्योहार शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।