– डी के यादव
कोंच (गया) प्रखंड क्षेत्र के आंती थाना पुलिस ने रविवार को मास्क चेकिंग और वाहन चेकिंग अभियान को चलाया। जिसमें बिना मास्क पहने एवं गाड़ी जाँच कर लोगों से जुर्माना वसूला गया।इस संबंध में आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि थाना गेट के समीप मास्क और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मास्क चेकिंग में 300 रुपए और वाहन चेकिंग में 1000 रुपए वसुली किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार मास्क लगाना बहुत जरूरी है और गाड़ी चलाने वाले को गाड़ी की कागजात और हेमलेट जरुर चाहिए।