
औरंगाबाद। देव प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सूर्य नारायण इंटर महाविद्यालय में भाजपा के तीन दिवसीय केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग जिला कार्यशाला के दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार व झारखंड के क्षेत्रिय संगठत महामंत्री नागेन्द्र भाई ने किया। वहीं इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह ने की। इस मौके पर संगठत महामंत्री ने पहले सत्र में बदलती परिस्थितियों में पार्टी कार्यकर्ताओं क दायित्व का बोध कराया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री मुकेश सिंह ने किया। वहीं विभिन्न सत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता ने व्यक्तित्व विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री राजकुमार सिंह ने की। वहीं अगले सत्र में बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने भारत की बढ़ती सुरक्षा समर्थ पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा ने की। अगले सत्र में बिहार सरकार के युवा, संस्कृति एवं खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने आत्मनिर्भर भारत पर विशेष रूप से चर्चा किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला मंत्री तीर्थ नारायण वैश्य की। अगले सत्र में विधान पार्षद प्रमोद चन्द्रवंशी ने भारत की मुख्य विचारधारा, हमारी विचारधारा पर चर्चा किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने की। वहीं अगले सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह ने मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग के बारे में बहुत ही बारिकि से हर बिंदु पर चर्चा किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह ने किया। अगले सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह ने हमारा विचार- परिवार पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता उज्जवल सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री आलोक सिंह, जिला प्रवक्ता उज्जवल सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, मनोज प्रमार, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, अनिता सिंह,विकेश सिंह, गुड़िया सिंह, संजीता गुप्ता, इन्दु देवी, सरस्वती देवी, सुमन अग्रवाल, स्वीटी गुप्ता, राजीव कुमार विद्यार्थी, शिवनारायण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन सिंह, कौशलेंद्र कुमार, स्नेही कुमार, ज़िला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, ज़िले से प्रदेश के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी एवं प्रदेश के सह संयोजक शामिल हुए।
Helolo to all, hoow is everything, I thin every oone iis gettig more from
this website, aand yyour views arre pleasant foor nnew visitors.