
–डीके यादव
कोंच (गया) कोंच आंती थाना के परिसर में जमीन और संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें दो फरियादी अपनी समस्या को लेकर आए और मामले को निपटारा हेतु कोंच अंचलाधिकारी योगेंद्र कुमार तथा आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार तथा एस आई अरुण कुमार सिंह के समक्ष अपनी बात को विस्तार से रखा। दो मामलों में एक आंती तथा दूसरा ग्राम गौरी बिगहा से जुड़ा हुआ आया। गौरी बिगहा से आए रामाशीष सिंह पिता लक्ष्मण सिंह तथा रामपुकार सिंह पिता लक्ष्मण सिंह ने अपने पैतृक संपत्ति के बंटवारा खानगी को लेकर दोनों भाई आए थे लेकिन दोनों को आपसी सहमति नहीं बन पाई जिसे लेकर अंचलाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने तरीके से सारी बातों को समझाते हुए बताई और न्यायालय में जाने को कहा। वहीं, आंती से शिकायतकर्त्ता आए कुशलावती देवी पति कृपा शंकर दुबे तथा दूसरा पक्ष चुन्नी राऊत पिता स्व. फिरंगी राऊत के बीच मामला था जिसमें एक पक्ष उपस्थित नहीं हो पाया जिसके कारण स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया और एक पक्ष को शामिल न होने के कारण अगली सुनवाई के लिए आगामी शनिवार को उपस्थित होने के लिए कहा गया। वहीं , आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने लोगों से अपील की है कि आंती थाना क्षेत्र से जुड़ा किसी भी प्रकार का कोई समस्या लोगों के पास हो तो वे प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लगने वाले जनता दरबार में आवें और उनकी समस्या को निदान किया जाएगा।