डॉ ओमप्रकाश कुमार
मगध हेडलाइंस दाउदनगर(औरंगाबाद) दाउदनगर के करीब 33 दिनों तक एसडीपीओ का पद खाली रहने के बाद अब जाकर दाउदनगर एसडीपीओ पद के पद पर पदस्थापना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने विशेष शाखा बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक कुमार ऋषि राज को दाउदनगर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पदस्थापना के बाद अब उनके आने की प्रतीक्षा की जा रही है। गौरतलब हो कि 1 जनवरी 2022 से दाउदनगर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का पद खाली है और यह प्रभार के सहारे चल रहा था। औरंगाबाद डीएसपी हेड क्वार्टर नभ वैभव प्रभार में हैं। पूर्व एसडीपीओ राजेश कुमार का तबादला प्रोन्नति के बाद पटना पश्चिमी सिटी एसपी के पद पर होने के बाद दाउदनगर एसडीपीओ का पद खाली पड़ा हुआ था।