औरंगाबाद। मौसम संबंधी जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस औरंगाबाद के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने बताया कि औरंगाबाद ज़िले में 10 एवं 11 जनवरी को हल्के बारिश होने की संभावना हैं। वहीं अगले पांच दिन तक आंशिक मध्यम से बादल छाए रहने की संभावना हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। साथ ही तापमान में गिरावट भी होगा। दिनांक 10, 11, 12, 13, 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 24.5, 25.5, 20.5, 24, 24 एवं न्यूनतम तापमान 13.5, 13, 11.5, 11, 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान 6 से 8 किलोमीटर की गति से पूर्वा हवा बहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत नही मिलने वाली है और ठंड का प्रकोप जारी रहने का पूर्वनाम हैं। मौसम खराब होने पर किसी भी प्रकार के खरपतवारनाशी, फफूंदनाशी, कीटनाशक दवा का छिड़काव नही करना चाहिए। एवं मौसम साफ होने पर ही दवा का छिड़काव करें।