औरंगाबाद। जहानाबाद जिला के मुखदुमपुर प्रखंड के ग्राम धराउत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा केदारनाथ में आदि शंकराचार्य के मूर्ति अनावरण एवं विकास योजनाओं के शिलान्यास की सिधा प्रसारण, वर्चुअल कार्यक्रम में औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की सुबह केदारनाथ धाम पहुंच गये। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेेंद्र मोदी की केदारनाथ धाम में यह पांचवी यात्रा है। वहां पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किये। केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की इस प्रतिमा का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था। यह प्रतिमा 13 फुट ऊंची एवं 35 टन वजनी है। इस मैके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश आज आजादी की 75 वें वर्ष का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश अपने पुनर्निर्माण के लिए नये संकल्प ले रहा है। इस कड़ी में हम आदि गुरु शंकराचार्य को एक नई प्रेरणा के तौर पर देख सकते हैं, क्योंकि देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तैयार कर रहा है। हमनें इसकी समय सीमा भी तैयार की है, तो लोग इस पर सवाल उठाते हैं। लेकीन हमने जो तय हैं उसे निर्धारित समय के साथ पुरा की करेंग। अब समय के दायरे में बंधकर भारत को भयभीत होना मंजूर नहीं है। इस मौके पर जहानाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, विधान पार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य योगेन्द्र पासवान, औरंगाबाद जिला महामंत्री मुकेश सिंह, भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, समाजसेवी, बलराम सिंह एवं विभिन्न मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी गण सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
शिकायत मिलने पर निबंधन रद्द करने की हो सकती है कार्रवाईDecember 11, 2021
-
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापनNovember 6, 2021
-
बारिश में मिट्टी का गिरा घरSeptember 15, 2021
-
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के दोषी को हुई पांच साल की कैदFebruary 25, 2022