प्रशासनिकविविध

किशोर न्याय परिषद ने 19 बाल कैदीयों को किया चिन्हित, प्रमाणिकता साबित कर बाल सुधार गृह गया भेजने का निर्देश 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी योगेश कुमार मिश्रा ने प्लेस आॉफ सेफ्टी बभंडी एवं मंडल कारा औरंगाबाद का अपने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जिले में कुछ दिनों से वर्षा हो रही है जिसके मद्देनजर इन दोनों जगहों पर निरीक्षण किया गया। वहीं संबंधित अधिकारियों को जलजमाव एवं वर्षा जनित समस्या तथा रोगों की रोकथाम के उपाय पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। वहीं इस दौरान प्लेस ऑफ सेफ्टी में किशोरों एवं मंडल कारा में कैदीयों से हालचाल तथा उनके वाद स्थिति की जानकारी ली गई। मंडल कारा औरंगाबाद में 19 कैदीयों को प्रथम दृष्टया किशोर पाया गया जिसे जांच कर पर्यवेक्षण गृह गया में भेजने का आदेश मंडल कारा अधीक्षक सुजीत झा को दिया गया। इसके अलावा व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। मौके पर किशोर न्याय परिषद औरंगाबाद के सदस्य अरूण कुमार सिंह एवं संजू कुमारी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer