– रामविनय कुमार –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना क्षेत्र के हथियारा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि रविवार की रात चोरों ने सुरेंद्र सिंह के घर में घुसकर एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी की है। मामले में पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ लगभग दस बजे रात में खाना खाकर सो गया था।
सुबह जब पांच बजे सबसे पहले मेरी पुत्री अर्चना और भांजी सपना जागी तो सामान बिखरा हुआ देखकर हम लोग को जगाया।जगकर जब सामान रखे हुए घर में देखा तो एक बक्सा और एक ट्रॉली बैग गायब था। बाहर निकल कर अपने मोहल्ले में लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद गांव की ही एक महिला ने गांव से पूरब दिशा की ओर बधार में बक्सा फेके जाने की सूचना दिया। जब वहां जाकर देखा तो बक्सा में रखा सोने का मांगटीका सोने का जितिया, सोने का चैन, चांदी का पायल नगद दस हजार रुपये एवं कीमती कपड़ा गायब था जिसकी कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। मामले में सुरेंद्र सिंह ने लिखित आवेदन पुलिस को दे दी है। इधर उसी गांव में हीरा पासवान के घर चोरों ने घुसकर हाथ साफ किया है।
हीरा पासवान ने बताया कि मैं अपनी भांजी के छेका में शिरकत करने मुड़वा गांव में गया था। सभी रश्म पूरा होने के बाद खाना खाकर अपनी बाइक से बारह बजे रात में अपने घर हथियारा लौट गया और घर के ऊपर बने दलाल में सो गया। नीचे घर में इंदु देवी एवं बेटी ब्यूटी कुमारी सोई हुई थी सुबह मेरी पत्नी जगी तो देखा कि घर में रखा बक्सा गायब है थोड़ी देर के बाद पता चला कि घर से पूरब दिशा में बधार में बक्सा फेंका हुआ है जब वहां जाकर देखा तो
बक्सा में रखा हुआ सोने का टॉप्स, सोने का चैन चांदी के बेरा एवं चांदी के पायल के साथ नगद तीस हजार रुपये गायब थे। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना देवकुंड पुलिस को दे दी है। मामले में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है मामले की जांच की जा रही है।