
औरंगाबाद। एक महिला को बच्चा चोर समझ कर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यह मामला रफीगंज थाना अंतर्गत शहर के कलाली मोड़ की हैं। जहां एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ी गई है। इसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि वह गया जिले के चंदौती थाना अंतर्गत कुजाप की रहने वाली शांति देवी है। बताया कि 15 वर्ष की उम्र में उसका प्रेम विवाह औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के गुड़िया गांव निवासी संजय कुमार मेहता से हुई थी जिसमें दोनों शांतिपूर्वक ढ़ंग से रह रहे थे जिसमें इसी दौरान कुछ दिन पूर्व उसका पति संजय कुमार मेहता एक अन्य महिला के साथ फरार हो गया।
इसके बाद उसने अपने पति की काफ़ी खोजबीन की जिसमें पता चला कि उसका पति बल्लाल गांव के रहने वाले संजय प्रसाद की पत्नी सुमन देवी के साथ फरार हो गया है। इसके बाद शांति देवी फरार महिला के पुत्र सौरभ कुमार एवं गौरव कुमार को अपने साथ लेकर ढूंढने के लिए निकल गई जिसमें स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं इनके बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।
(पप्पू यादव की रिपोर्ट)