कुटुंबा(औरंगाबाद) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) औरंगाबाद के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में रवि किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णदेव नंदन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पंचायतों में चौपाल लगाने की तिथि तय कर दी गई है।
15 नवंबर से 21 नवंबर तक सभी पंचायत के किसानों को चौपाल लगाकर वैज्ञानिक तरीके से रवि फसल उपजाने की जानकारी दी जाएगी। प्रखंड क्षेत्र के किसान सुखे एवं मधुआ किट का दंश झेल रहे हैं ऐसे में रवि फसल से किसानों की उम्मीद जुड़ी हुई है। चौपाल में जानकारी प्राप्त कर किसान रवि फसल की पैदावार बढ़ा सकते हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है।
(मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट)