मगध हेडलाइंस : औरंगाबाद। ज़िला मुख्यालय स्थित सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय औरंगाबाद के प्रांगण में उपप्रचार्य मो. कासिम, लेखापाल मनोज सिंह, शक्ति सिंह एवं छात्र संघ के नेताओं द्वारा 100 पौधा रोपण किया गया। वहीं इस दौरान लेखापाल मनोज सिंह ने बताया कि हम सभी को अपने-अपने घरों के आस पास में संकल्प लेकर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहें और हमें शुद्ध वायु मिल सके। छात्र संघ अध्यक्ष आशिका सिंह ने बताया कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।
पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के उदेश्य से यह पौधारोपण किया गया है। वहीं छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अमित कुमार एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कुणाल सिंह ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। यह पर्यावरण की रक्षा तथा हमारी भावी पीढ़ियों को बेहतर भविष्य विरासत में देने की इच्छा से प्रेरित है। इस दौरान अभय कुमार, कुणाल सम्राट, प्रभात कुमार, सौरभ सिंह चौहान, रोहित तिवारी समेत अन्य छात्र मौजूद रहें।