राजनीतिविविध

मांगों को लेकर मुखिया संघ ने दिया प्रखंड कार्यालय में धरना 

– मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद) : बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वाहन पर ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती के खिलाफ अपने विभिन्न मांगों को लेकर कुटुंबा प्रखंड के मुखिया संघ ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। मुखिया संघ के अध्यक्ष सिकंदर यादव ने बताया कि मुखिया महासंघ के द्वारा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी कार्यों, सरकारी कार्यक्रमों एवं बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान मुखिया सिकंदर यादव, मुखिया खुशबू कुमारी, मुखिया शिला सिंह, मुखिया रूनी देवी, मुखिया अनीता सिंह, मुखिया गुलाम सरवर, मुखिया मंजीत यादव, मुखिया सरूण पासवान मुखिया श्याम बिहारी राय, मुखिया रविंद्र यादव, मुखिया गुलाम सरवर, मुखिया संतोष सिंह, मुखिया तौहिद आलम, मुखिया रोजी प्रवीण, मुखिया मीना कुमारी, मुखिया रेखा देवी, मुखिया कबीता देवी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer