गोह (औरंगाबाद) उपहारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ के समीप उपहारा की तरफ से तेज गति से आ रही, हाईवा ने शनिवार की सुबह सड़क पार करते समय एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों के द्वारा उक्त युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह लाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक झारी गांव के चंदेश्वर दास के 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार बताया जाता है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया तथा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिजनों से मुलाकात किया। वहीं परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे, मुआवजे के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि शव का अंत परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात हाईवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बताया जाता है कि मृतक अपने घर से कृषि कार्य करने हेतु सड़क पार कर रहा था वहीं तेज गति से आ रही हाईवा ने टक्कर मार दी जिसमें युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। परिजनों का हालत रोते-रोते बेहाल है। मृतक की पत्नी सविता देवी, दो पुत्री रीभा 5 वर्ष, रोशनी 2 वर्ष और पुत्र दीपक कुमार 3 वर्ष का है। अभी मृत युवक के घर में मातम छाया हुआ है।
Related Articles
Check Also
Close
-
जवान की होने वाली थी शादी, निकली शव यात्राMay 26, 2022
-
साहित्य संवाद द्वारा गीता जयंती का किया गया आयोजनDecember 14, 2021
-
छापेमारी में शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तारJanuary 12, 2022
-
अब डाकिये के माध्यम से भी लोगों को मिलेगी मुफ्त विधिक सहायताJanuary 6, 2022
One Comment